मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला ताजिया जुलूस।

---Advertisement---

राजू खान,,

बभनी/सोनभद्र।
शनिवार को इमाम हसन हुसैन और उनके साथियों की शहादत के याद में मनाए जाने वाला मोहर्रम का त्यौहार पारंपरिक ढंग से शांतिपूर्ण के साथ मनाया गया जुलूस में ताजिया आकर्षण रूप से तैयार किए गए । ताजिया के साथ विभिन्न अखाड़ों में अपने पारंपरिक तरीकों से प्रदर्शन करते हुए करतब दिखाया। जुलुस उसके साथ ताजिये लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसे देखने के लिए सभी वर्ग के लोगों की भीड़ लगी रही ताजिया जुलूस में शामिल युवकों ने एक से बढ़कर एक हैतरअंगेज कलाबाजी का प्रदर्शन किया।
जनपद सोनभद्र के बबुनी क्षेत्र अंतर्गत मुहर्रम का जुलूस बहुत ही अकीदत वह एहतराम के साथ निकाला गया आपको बताते चलें किबभनी में आसपास के सभी गांव से लगभग 39 ताजिया बभनी तिराहे पर पहुंची जिनका मिलान कराया गया। इस जुलूस में काफी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का निर्देश के साथ साथ सहयोग भी देखने को मिला । बभनी तिराहे पर बभनी , चपकी, बढ़होर से ताजिया व जुलूस के साथ-साथ अखाड़ा खेलते हुए लोग बभनी तिराहे पहुंचे जहा पर मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख कासिम हुसैन ने सभी ताजियादारी को तीजा की फतियाह के लिए अपनी सहयोग धनराशि दिया। इस अवसर पर जुगुल पांडे परवेज अख्तर राजू खान अमर देव पांडे के साथ-साथ भारी संख्या में लोग दिखे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment