रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी कोतवाली कस्बा स्थित वार्ड नंबर 9 में बीती देर रात्रि विद्युत खराबी को बनाने एवं विद्युत ट्रांसफार्मर के पास गाय के बछड़े को करंट से बचाने हेतु कार्य कर रहे विद्युत संविदा कर्मी अजीत पटेल को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रेरणा फाउंडेशन के मैनेजर बनारसी साह उर्फ फिरोज शाह पुत्र अहमद शाह निवासी दुद्धी संविदा कर्मी को विद्युत खंभा से उतरवाकर गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की कर धमकाया,जिससे विद्युत विभाग के लोगों में काफी नाराजगी आक्रोश देखी जा रही है । संबंधित विद्युत विभाग के पीड़ित ने कर्मचारियों संघ दुद्धी कोतवाली में लिखित रूप से तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।एवं उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। आपको बताते चलें कि बीते दिन मोहर्रम का त्यौहार संभ्रांतजनों एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सकुशल संपन्न कराया गया है।
वही संविदा विद्युत कर्मी को धमकी देने वाले शख्स बनारसी शाह के द्वारा बतौर मोहर्रम में केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष पद की भूमिका निभाई गई थी और ठीक उसी रात्रि लगभग 11:30 बजे अपने अध्यक्ष ताजपोशी के नशे में धुत होकर विधुत खम्भे पर कार्य कर रहे संविदा कर्मी से जाति पुछ कर गाली गलौज कर डराया धमकाया गया है । विद्युत कर्मियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं। इस मौके पर संविदा विद्युत कर्मी ज्ञयासुद्दीन विंध्याचल जगत अग्रहरी संगम इलू आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

