दुद्धी मे बडे़ ही अकी़दत के साथ मनाया गया मोहर्रम का त्योहार |

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से नये साल का पहला त्यौहार मोहर्रम बडे़ ही अकी़दत के साथ मनाया गया | इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहेवसल्लम के नवासे इमाम हुसन और इमाम हसैन की याद मे आज मुस्लिम समुदाय की ओर से यौमे आशूरा ( दसवीं मोहर्रम)
बड़े ही अकी़दत के साथ मनाया गया | इस दौरान सभी की आंखे नम रही | मोहर्रम पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचल में ताजिया जुलूस निकाला गया | इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया|
शाम के 5 बजते ही विभिन्न अखाड़ों जैसे दुद्धी , मल्देवा, रामनगर ,खजूरी, कनकोडवा, डूमरडीहा ,कलकल्लीबहरा सहित दर्जनों अखाड़ो के लोग हाथों में भारी भरकम इस्लामी झंडे लिए व ताजिया लिए संकट मोचन मंदिर मेन चौक पर एकत्रित होने लगे और हुसैनी झंडा लेकर मिलने मिलाने का कार्य चलता रहा | मुस्लिम युवा सिप्पड़ भांजते हुए या अली या हुसैन के नारों को लगाते हुए सभी अखाड़ों के लोग वहां इकठ्ठे होने लगे और देखते देखते हजारों की तादाद हो गयी |जहाँ सड़क पर वृहद अखाड़े का आयोजन हुआ जिसमें मुस्लिम युवा सहित अखाड़ों के उस्तादों ने लाठी ,डण्डे का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया | इस दौरान एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब भी युवाओं ने दिखाया जिसे देख लोग अचंभित हो उठे| बारी बारी से विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों का लगातार प्रदर्शन चलता रहा | प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को व अखाड़े के उस्तादों को आये हुए अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |
इससे पूर्व सभी अखाड़ो और सभी चौको पर खीचड़ा व शर्बत बांटा गया | जिसे मुस्लिम भाइयों ने बड़े चाव से खाया।जुलूस के दौरान पुरे समय ढोल नगाड़े बजते रहे | इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किये गए थे। इस मौके पर जामा मस्जिद सदर मो रहीम बख्स उर्फ कल्लन खान, अखाड़ा कमेटी सदर बनारसी शाह , नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , देवनारायण जयसवाल, रामलोचन तिवारी मंचासीन रहे | इनके अलावा फतेहमुहहमद खां, रसीद शाह, सरफुद्दीन, जलील शाह , सरफराज ,इम्तियाज , डॉ एजाजुल हुदा, ,हाजी फैजुलाह , हाजी निजामुद्दीन ,राफ़े खां ,इब्राहिम खां, तालिब अली के साथ काफी संख्या में मुस्लिम बंधू मौजूद रहे । सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर फोर्स और पीएसी तैनात की गयी थी | कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सुरेश राय व तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ,बीडीओ नीरज तिवारी ,सीओ ददन प्रसाद गोंड व प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह भारी संख्या मे पुलिस के जवान मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment