बभनी पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 01  अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 31 राशी गोवंश किया गया बरामद 

---Advertisement---

 बभनी/सोनभद्र  पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 01  अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 31 राशी गोवंश किया गया बरामद

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में आज दिनांक 29.07.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा कुल 31 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए मौके से 01 नफर तस्कर *मानदेव पुत्र केसर भुइयां निवासी औरंगा, थाना रामचंद्रपुर, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़* को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 05 नफर अभियुक्तगण फरार हो गये जिनका तलाश जारी है । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-89/ 23धारा 3 /5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्य़क विधिक कार्यवाही की गयी ।

*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग मध्य प्रदेश गोभा से बैलों को खरीदारी करते हैं जिसे हम लोग पैदल जंगल के रास्ते वादरफ नगर, छत्तीसगढ़ ले जाते है वहा से ट्रक पर लादकर बिहार के रास्ते वध के लिए बंगाल भेज देते हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. मानदेव पुत्र केसर भुइयां निवासी औरंगा, थाना रामचंद्रपुर, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़।

*वांछित अभियुक्तगण-*
1. सरफुल्ला पुत्र अज्ञात निवासी खरका, थाना रामचंद्रपुर, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ ।
2. बंसी यादव पुत्र अज्ञात निवासी दो लंगी, थाना रामचंद्रपुर, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ ।
3. महिंद्र कोरबा पुत्र अज्ञात निवासी सुरंगपान थाना रामचंद्रपुर जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ ।
4. गणेश कोरबा पुत्र अज्ञात निवासी सुरंगपान थाना रामचंद्रपुर जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ ।
5. चयतु कोरबा पुत्र अज्ञात निवासी सुरंगपान, थाना रामचंद्रपुर, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ ।

*बरामदगी-*
31 राशि गोवंश बरामद ।

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. थानाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र दूबे, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. उपनिरीक्षक वीर बहादुर चौधरी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. उपनिरीक्षक मेराज अहमद, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 राजेंद्र प्रसाद, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
5. आरक्षी सुमित पाठक,थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment