नजायज मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

दीपू तिवारी,,पिपरी/सोनभद्र ।नजायज मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश ‘कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रेनूकूट अरविंद कुमार गुप्ता , हेड कांस्टेबल रमेश सिंह कुशवाहा, का० सुनील कुमार, हे0का0 आदर्श सिंह, व का० रोहित सिंह द्वारा मुर्धवा तिराहे पर संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान दिनांक 26/07/2023 को रनटोला की तरफ एक स्कूटी सवार आता दिखाई जो पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड कर भागना चाहा कि हमराहियान की मदद से मुर्धवा तिराहे से 20 मीटर की दूरी पर रनटोला मार्ग पर समय करीब 22.35 बजे पकड लिया गया स्कूटी के कागजात मांगे गये तो नही दिखा सका कड़ाई से पूंछने पर अपना नाम राम कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 छोटेलाल गुप्ता निवासी वार्ड नं0-06 नगर पंचायत के पिछे तुर्रा जन0सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष तथा स्कूटी करीब एक बर्ष पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से चोरी करके लाने तथा कूट रचित नम्बर UP64S-4061 की प्लेट लगी होना बताया। ई-चालान एप से इंजन नम्बर व चेंचस नम्बर को चेक किया गया तो स्कूटी का बास्तविक नम्बर MP66 S4051 पाया गया। बरामद स्कूटी की सीट के अन्दर से 1 किलो 212 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2023 धारा 411,420, 467, 468, 471 IPC व 8/20 NDPS एक्ट का पंजीकृत कर अभियुक्त राम कुमार गुप्ता को गिरफ्तारी व वरामदगी के आधार पर रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment