भाजपा कार्यकर्ता व सभासदों ने दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन को ” ग्लो साइन बोर्ड ” लगवाने हेतु सौपा ज्ञापन।

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी/सोनभद्र)दुद्धी नगर पंचायत कार्यालय पर भाजपा मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल ने दुद्धी नगर में पर्यटन की दृष्टि से सेल्फी प्वाइंट (PRANAM DUDDHI) लिखा हुआ ” ग्लो साइन बोर्ड ” लगवाने के लिये दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन को ज्ञापन दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज घोरावल ओबरा पिपरी सहित कई शहरों में स्थानीय पर्यटन की दृष्टि से सेल्फी प्वाइंट लगे है। दुद्धी नगर में भी सेल्फी प्वाइंट लगना चाहिए ताकि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिल सकें। इस उपरांत दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सेल्फी प्वाइंट ” ग्लो साइन बोर्ड ” की मांग की गई है। जिसे उचित स्थान देखकर जल्द से जल्द लगवाने का पूरा प्रयास करेंगे ताकि हमारा दुद्धी नगर भी अन्य शहरों की अपेक्षा सुंदर लगे।इस दौरान,सुमित सोनी ,सभासद मोनू सिंह, पीयूष कसेरा सभासद आमेश सिंह सभासद प्रतिनिधि अंका कुमार मौजूद रहे।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment