सत्यपाल सिंह
म्योरपुर- गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में आगामी मुहर्रम त्यौहार व श्रावण मास को लेकर उपजिलाधिकारी दुद्दी सुरेश राय की अध्यक्षता में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में आये मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु,व्यापार मंडल, ग्राम प्रधानों एवम संभ्रांत लोगो से अपील किया गया कि त्यौहार आपसी सदभाव एवं भाईचारे के साथ मनाए।उपजिलाधिकारी दुद्दी सुरेश रॉय ने त्यौहार के सम्बंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया और कहा कि हर हाल में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही त्यौहार मनाए।
बैठक में आई कुछ निजी समस्याओं की जानकारी कर उनका निराकरण किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत,लेखपाल अनिल मौर्य,अफदार अहमद,नज़ीर अहमद,मुहम्मद मौसिम ,अशरफी लाल अग्रहरी,जितेंद्र केशरी,लव सिंह,शब्बीर हुसैन,अशरफी केशरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

