सरकारी दवा व जन औषधि केंद्र के अलावा बाहर की दवा लिखी तो खैर नही- सीएमओ

---Advertisement---

रवि सिंह,
वार्डों में मरीज़ो का जाना हाल ,ब्लड बैंक में विभिन्न कक्षों का किया निरीक्षण,स्टॉक रजिस्टर का किया अवलोकन

दुद्धी| नवागत सीएमओ डॉ अश्विनी कुमार ने बुधवार की सुबह दुद्धी सीएचसी का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए वहीं अस्पताल में मौजूद दवाओं व परिसर में मौजूद जनऔषधि केंद्र के अलावा बाहर की दवाइयां लिखने की शिकायत पर उन्होंने चेताया कि अगर ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो सम्बंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
सीएमओ ने सर्वप्रथम ओपीडी पहुँच कर मरीज़ो के उपचार कर रहे डॉ विनोद कुमार सिंह से जानकारी ली ,अकेले सौ से अधिक मरीज़ो को देखे जाने पर उनके काम की सराहना करते हुए शाबाशी दी| उन्होंने कहा कि यह अस्पताल महत्वपूर्ण है यहां और सुविधाओं को मुक्कल कराने की जरूरत है | इसके बाद सीएमओ ने वार्डो में पहुँचकर मरीज़ो का हाल जाना और उनके परिजनों ने उपचार के बावत फीडबैक ली | सीएमओ ने अस्पताल में साफ सफाई और भी बेहतर करने की ताकीद की| उन्होंने 30 से 50 बेड के अस्पताल अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त 20 बेड के लिए कक्ष निर्माण के लिए अस्पताल कैम्पस में चयनित स्थलों का मुआयना किया|ब्लड बैंक में पहुँचे सीएमओ ने ब्लड डोनेट कक्ष,स्टेबलाइजेशन कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर साफ सफाई व उपकरणों का हाल जाना ,उन्होंने स्टोर कक्ष में ब्लड स्टॉक के को देखा और स्टॉक रजिस्टर से उसका मिलान कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए|एक सवाल पर कि जनऔषधि केंद्र होने के बावजूद यहाँ तैनात चिकित्सक बाहर की महंगी दवाइयां लिख रहे है पर कहा कि चिकित्सक किसी भी कीमत बाहर की दवाइयां ना लिखे ,पहले अस्पताल में मौजूद दवाओं को लिखे ना होने की स्थिति में जन औषधि केंद्र पर मौजूद दवाइयां ही लिखे अगर फिर शिकायत पायी गयी तो सम्बंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम ,डॉ प्रकाश जायसवाल ,डॉ गौरव सिंह बीपीएम संदीप सिंह ,फार्माशिष्ट संजय श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment