क्रय विक्रय सहकारी समिति डायरेक्टर पद के 11 पदों के लिए 32 लोगों ने किया नामांकन

---Advertisement---

रवि सिंह/ सेराजुल होदा

दुद्धी| कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानीय डीसीएफ कालोनी स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर कुल 11 डायरेक्टर पदों हेतु कुल 32 लोगों ने नामांकन दाखिल किया ,इस दौरान काफी गहमा गहमी देखने को मिला|
आरओ विशाल पासवान ने बताया कि कल 27 जुलाई को नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरिक्षण किया जाएगा वहीं वैध नाम निर्देशन पत्रों की प्रदर्शन किया जाएगा , 28 जुलाई को नाम वापसी लिया जाएगा , नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन व चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा , 31 जुलाई को सुबह 10 से 4 बजे शाम तक मतदान होगा , वहीं मतगणना उपरान्त निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी|1 अगस्त को सभापति ,उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जाएगा| एआरओ जैसवार ओमप्रकाश ने बताया कि चुनाव की स्थिति में म्योरपुर से 2 पदों हेतु 36 मतदाता ,दुद्धी से 4 पदों हेतु 40 मतदाता ,
बभनी से 2 पदों हेतु 28 मतदाता , व्यक्तिगत के 3 डायरेक्टर पदों हेतु 2989 मतदाता मतदान करेंगे|इस मौके पर सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ,प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी , क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment