संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ व्यक्ति ने कीटनाशक पदार्थ का किया सेवन,अस्पताल मे ईलाज जारी

---Advertisement---

 

दुद्धी / सोनभद्र । थाना हाथीनाला क्षेत्र अंतर्गत गड़दरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों मे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया । जिससे कारण वह अचेत हो गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार पुत्र गिरधारी उम्र 60 वर्ष निवासी गड़दरवा ने मंगलवार को लगभग 11 बजे दिन मे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह फौरन अचेत हो गए। अचेतावस्था में परिजनों के द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से आनन फानन में इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है। अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन क्यों किया इसकी जांच चल रही है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment