दुद्धी तहसील मुख्यालय एकाक रेडियोलॉजिस्ट फिर भी अल्ट्रासाउंड की भरमार, मानकों की उड़ा रहे धज्जियां

---Advertisement---

रवि सिंह,,

दुद्धी, सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बार बार निर्देश के बाद भी जिले में मानकों को ताख पर रखकर अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर चलाए जा रहे हैं, जहाँ प्रतिदिन मरीजों का जांच के नाम पर शोषण हो रहा है तो वहीं गलत जांच रिपोर्ट के कारण जिंदगी तबाह हो जा रही हैं।स्वास्थ्य की टीम भले ही समय समय पर अवैध नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की जाती हैं फिर भी यह कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।
दुद्धी कस्बे में भी इन दिनों अवैध नर्सिंग होम के साथ- साथ अल्ट्रासाउंड की भी भरमार हो गई है।इसके लिए अल्ट्रासाउंड संचालक सीधे डॉक्टरों से मिलकर अपनी कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं।भले ही इनके यहां कोई जांच स्पेस्लिस्ट न हो लेकिन इनके दावे बड़े बड़े होते हैं इसलिए मरीज आसानी से चंगुल में फंस जाते हैं।दुद्धी कस्बे के चारो तरफ अल्ट्रासाउंड की जाल बिछा दिया गया है चाहे राबर्ट्सगंज रोड इंडियन बैंक हो या म्योरपुर रोड बैंक ऑफ इंडिया की तरफ हो या अमवार रोड सहित कई स्थानों पर धड़ल्ले से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन हो रहा है जबकि स्थानीय स्वास्थ्य महकमा मौन धारण किए हुए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment