वन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से नोडल अधिकारी मिर्जापुर ने पिपरी में किया हरिशंकरी वाटिका की स्थापना।

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी ,,पिपरी /सोनभद्र)

आज पिपरी नगर में वन विभाग उत्तर प्रदेश के वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 के आलोक में हरिशंकरी वाटिका की स्थापना नोडल अधिकारी मिर्जापुर द्वारा की गई।
पिपरी में आज वन विभाग के 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत हरिशंकरी वाटिका की स्थापना अति विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार पाठक (आई. एफ. एस.) नोडल अधिकारी मिर्जापुर द्वारा की गई। नोडल अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौध जिसमें मुख्य रूप से पीपल, पाखड़ एवं बरगद आते हैं का रोपण किया गया एवं पूजा पाठ करके हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की गई। रेणुकूट वन प्रभाग के डी.एफ.ओ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी इस महान कार्य के शुभ अवसर पर उपस्थित थे।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, अधिशासी अधिकारी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। पिपरी नगर पंचायत द्वारा वाटिका के चारों ओर फेंसिंग का कार्य कराया जायेगा, जिससे वाटिका की सुरक्षा बनी रहेगी और पौधे सुरक्षित रह सकेंगे।
प्रयास फाउंडेशन के दिलीप दुबे जी अपने सदस्यों के साथ इस शुभ कार्य पर उपस्थित रहे। लायंस क्लब के लोगों ने भी इस शुभ कार्य में उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता जाहिर की। हिंडाल्को की महिला संगठन विनीता की सदस्य महिलाओं ने भी इस सुअवसर पर अपनी उपस्थिति बनाई। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों को इस विशेष अवसर पर बुलाया गया था ताकि बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक किया जाये, एवं वृक्षों और वृक्षारोपण के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाई जाए। वन विभाग की ओर से बच्चों में करीब 200 आम, अमरूद इत्यादि के पौधे बांटे गए जिससे बच्चों में वृक्षों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता, प्रेम बढ़े एवं बच्चे पर्यावरण के इस पावन कार्य में बराबर के सहयोगी बने रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment