ग्राम पंचायत गुलाल झरिया मे प्रधान की अध्यक्षता मे चला वृक्षारोपण अभियान ||

---Advertisement---

 

रवि सिंह / सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलाल झरिया मे प्रधान त्रिभुवन यादव की अध्यक्षता मे वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया | जिसमें गांव के वार्ड सदस्य गण, एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्रा, ग्राम सचिव सुषमा तिवारी, पंचायत मित्र मेराज अहमद, पंचायत सहायक हीरालाल यादव, कृषि विभाग के स्टाफ विनय सिंह एवं ग्राम के तमाम महिला पुरुष ग्रामवासी एवं स्कूल के बच्चों ने वृहद पौधरोपण अभियान में उत्साह पूर्वक पौधरोपण किया | ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने स्कूल के सभी बच्चों को पौधरोपण से लाभ के बारे में विस्तार से बताया एवं सभी को पेड़ लगाने के साथ-साथ उसे जीवित एवं देखभाल करने के लिए बारीकियों को भी बच्चों को समझाया | कि जिस पेड़ को आप लगाएंगे वह जितना ही बढ़िया जीवित एवं खुशहाल रहेगा उतना ही बढ़िया आशीर्वाद प्रदान करेगा और मानव जीवन खुशहाल होगा | जबकि यदि लापरवाही से पौधे मर जाएंगे और वे श्राप देंगे जिससे जीवन भी कस्टमय होगा | अतः जितने भी पौधे अपने हाथ से रोपड़ कर रहे हैं वह हर हाल में जीवित रहे यह संकल्प स्वयं और ग्रामीण वासियों को भी, ग्राम प्रधान द्वारा दिलाया गया | इस मौके पर अध्यापक गण ज्ञानचंद मौर्य , देवमुनी सिंह, राजदेव गुप्ता, शिखा सिंह, रमेश एवं सदस्यगण रामवृक्ष यादव पंकज सिंह, श्याम बिहारी सिंह गौड़ , राम प्रसाद सिंह ,देवंती देवी के साथ गुलाल झरिया गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment