राष्ट्रीय झंडा दिवस के अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी)बीजपुर /सोनभद्र

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में राष्ट्रीय झंडा दिवस के अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया। बताते चलें कि आज के दिन हीं 22 जुलाई 1947 को दिल्ली के कांस्ट्टयूशनल हाॅल में संविधान सभा ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अंगीकार किया था। इसीलिए बाइस जुलाई को प्रत्येक वर्ष झंडा दिवस मनाया जाता है। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में इस अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने कहा कि वृक्ष प्रर्यावरण को शुद्ध करने के साथ साथ हमें प्राण वायु प्रदान करते हैैं। वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार है। वृक्ष धरा का भूषण है जो प्रदूषण दूर करते हैैं। इसके बिना सृष्टि समाप्त हो जाएगी। आज की मौसम की अनियमितताएं एवं ग्रीन हाउस प्रभाव वृक्षों का बड़े पैमाने पर कटाव के कारण हीं हुआ है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ- साथ उनके अभिभावकों ने विशेष रूप से कमलापति शर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, अंजनी गुप्ता, जय गोविन्द सिंह, संदीप यादव आदि के साथ साथ अनेक महिलाओं ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से शामिल हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment