दीपू तिवारी,
पिपरी/सोनभद्र, चोरी का 2 बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार करभेजा सलाखों के पीछे। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21/07/2023 को समय करीब 04.30 AM सुबह मुखबिर की सूचना पर मोटर साईकिलों को चोरी करके उनके नम्बर प्लेटों को बदलकर बेचने वाले अभियुक्तों (1) संजय कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी विश्वकर्मा नगर वार्ड नं. 7 रेनुकूट थाना पिंपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष (2) शहनवाज अंसारी पुत्र आजाद अहमद अंसारी निवासी जामा मस्जिद के बगल में तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष (3) नितेश कुमार ठाकुर पुत्र आदित्य कुमार निवासी सरायडीह भगत थाना भीमपुरा जनपद बलिया हालपता रेलवे कालोनी मलीन बस्ती तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष (4) विजय कुमार पुत्र ललित राजभर निवासी रेलवे कालोनी मलीन बस्ती पिपरी सोनभद्र स्थायी पता निरंजनपुर थाना अम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष को जगत टायर की दुकान के सामने मेन रोड रेनुकूट के पास चोरी की दो अदद मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलों पर रजिस्ट्रेशन नम्बर क्रमश: UP 64 Q 0848 सुपर स्पेलेन्डर मोटर साईकिल जिसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 64J0846 है तथा दूसरी मोटर साईकिल का रजिस्ट्रेशन नं. UP64 AF 834 है जिसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 54 AE 9347 है। पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि बरामदा मोटर साईकिल UP B4 AE 9347 को हम लोगो ने 16 जुलाई की रात दर्जी मार्केट रेनुकूट से चोरी किये थे तथा दूसरी मोटर साईकिल UP 64J0846 को दिनांक 13/07/2023 को किरविल बाजार म्योरपुर क्षेत्र से चुराये थे जिसको मलीन बस्ती के पास छिपाकर रखे थे जिसे आज हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम चारो लोग मिलकर मोटर साईकिलो की चोरी करने के पहले आस पास घूमकर रेकी कर लेते है और मौका देखकर चोरी कर लेते है। जिसे बेचकर हम लोग नशे का सेवन व अन्य मौज मस्ती करते हैं। मोटरसाईकिल न, UP 54 AE 9347 के सम्बन्ध में थाना पिपरी में मु0अ0सं0 88/2023 धारा 379 भादवि का अभियोग पहले से पंजीकृत है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 90/2023 धारा-411/413/420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तगणों को रिमाण्ड हेतु मा० न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनाकासमय- दिनांक 21/07/2023 समय करीब 04:30 बजे प्रातः जगत टायर की दुकान के सामने मेन रोड रेनुकूट थाना पिपरी, नाम पता अभियुक्तगणः-
(1) संजय कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी विश्वकर्मा नगर वार्ड नं. 7 रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष (2) शहनवाज अंसारी पुत्र आजाद अहमद अंसारी निवासी जामा मस्जिद के बगल में तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष (3) नितेश कुमार ठाकुर पुत्र आदित्य कुमार निवासी सरायडीह भगत थाना भीमपुरा जनपद बलिया हालपता रेलवे कालोनी | मलीन बस्ती तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष (4) विजय कुमार पुत्र ललित राजभर निवासी रेलवे कालोनी मलीन बस्ती पिपरी सोनभद्र स्थायी पता निरंजनपुर थाना अम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी का विवरण- अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद स्पेलेन्डर वास्तविक मोटर साईकिल जिनमे फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- (1) उ0नि0 संजय कुमार सिंह (2) हे0का0 सुनील सिंह यादव, (3) क० रोहित कुमार सरोज (4) हे0का0 आदर्श कुमार सिंह
थाना पिपरी, सोनभद्र

