दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस के सदस्यों ने मरीजों में किया फल वितरित

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह

म्योरपुर/सोनभद्

म्योरपुर स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस के सदस्यों ने डॉ संजीव बिंद की उपस्थिति में करीब 40 मरीजों को ब्रेड,केला,नासपति और फ्रूट जूस का वितरण किया।
उनकी टीम ने बताया की दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस हम युवाओं द्वारा चलाया गया एक मुहिम है जिसमे अभी तक हमारी टीम ने 35 जरूरत मंद लोगो को ब्लड डोनेट किया है।हम ब्लड उन्ही लाचार लोगो को उपलब्ध कराने का कार्य करते है जिनका कोई खून देने वाला न हो
सरकारी अस्पताल में भर्ती हो
दुर्घटना ग्रस्त हो या कोई बड़ा ऑपरेशन मे ब्लड की आवश्यकता हो या किसी प्रसव से पीड़ित महिला को जिसके घर के लोग देने मे असक्षम हो।उन्होंने कहा की हम लोग पिछले 6 महीने से जरूरत मंद लोगो को बिना किसी पैसे के निःशुल्क ब्लड देने और दिलवाने का कार्य कर रहे है।हम लोगो का कोशिश है कि हम ऐसे लोगो की कसौटी पर खरे उतरे साथ ही उन्होंने अपील किया की लोगो को ब्लड डोनेट करना चाहिए जिस से की किसी की जान बचाई जा सके।और लोगो को ब्लड डोनेट करने के लाभ को भी बताया।इस दौरान डॉ संजीव बिंद, डॉ लाल जी लैब टेक्नीशियन अमित कुमार,उमाशंकर पांडे व दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस के विकाश कुमार अग्रहरी अफसार राजा अनुराग अग्रहरी,सैयद शाह, वासीउल्लाह शाह उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment