मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज/सोनभद्र  थान परिसर में आज प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें मोहर्रम पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदस्य शाहरुख खान ने जुलूस गुजरने वाले रास्ते में सलैयाडीह,बुटबेढवा के सब्जी मंडी के रास्ते पूरी तरह से खराब होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान ने पर्व के पुर्व रोड ठीक करवा देने की बात कही।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दुध्दि ददन प्रसाद गोंड ने कहा की पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की गश्त बढ़ाई जाएगी, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। वहीं हर गांव के कमेटी को जुलूस के दिन शांति पूर्ण पर्व मनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पर्व के दिन किसी भी अफवाह से बचे यदि क्षेत्र में किसी तरह की अफवाह सुनने को मिलती है तो इसकी सूचना थानाप्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी को तत्काल दें, जिसपर अविलंब कार्यवाइ की जाएगी। मुहर्रम पर्व में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्ण जुलूस निकालें,और कोई भी नया नियम को नहीं अपनाएं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।
मौके पर भोला यादव अभिषेक प्रताप सिंह दिनेश यादव राकेश, दिनेश प्रसाद यादव राकेश कुमार केसरी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment