सेराजुल होदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीहा के बघमंदवा टोले मे अनिल कुमार यादव पुत्र लाल बिहारी यादव उम्र 22 वर्ष ने आज बुधवार को घर से 300 मीटर दूर महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया | परिजनों ने बताया कि युवक अनिल कुमार यादव एक दिन पूर्व मंगलवार की शाम से ही घर से निकला था जो पूरी रात घर नहीं आया | और अगले दिन सुबह जब परिजनों ने इसकी खोजबीन शुरू कि तो घर से लगभग 300 मीटर दूर महुआ के पेड़ में नायलॉन की रस्सी के सहारे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया | मृतक शादीशुदा है और उसका एक पुत्र भी है | घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है | सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दिया |

