आगामी मोहर्रम को लेकर पीस कमिटी की बैठक।

---Advertisement---

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र।आगामी मोहर्रम को लेकर पीस कमिटी की बैठक। स्थानीय थाना परिसर में आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर मंगलवार की शाम प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मिथिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों,क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों तथा ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में एक बैठक की गई ।बैठक में प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुहर्रम त्योहार के आयोजन के संबंध में होने वाली समस्याओं की जानकारी ताजियादारों से ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अगर त्योहार में कोई खलल डालने की कोशिश करता है तो तत्काल मुझे सूचना करें तथा पूर्व में जहां पर ताजिया निकलती थी सिर्फ वही पर ताजिया निकालने की अनुमति है किसी नए स्थान पर ताजिया निकालने से पहले उसकी अनुमति लेना आवश्यक है तथा मस्जिदों पर बाहर लगे हुए लाउडस्पीकर को उतार ले जिससे उसकी आवाज बाहर न सुनाई दे मस्जिद परिसर के अंदर ही आवाज रहे। सभी लोग त्योहारों को मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं जिससे किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो।इस दौरान बैठक में इजाजत शेख, ग्राम प्रधान खम्हरिया, सलीम खान,जगन्नाथ प्रसाद,गीता प्रसाद प्रधान पति जरहा , मोहम्मद मुख्तार आलम, विजय सिंह गोड़ ग्राम प्रधान सिरसोती, जहरुद्दीन अंसारी,जफर खान, मोहम्मद मिरहसन, मुस्तकीम ,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment