अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुलालझरिया गांव में मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक आदिवासी युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली | जिससे परिजनों में कोहराम मच गया | सूचना पर मौके पर पहुँची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने बताया कि गुलालझरिया के कुड़ियादामर टोला निवासी एक 21 वर्षीय युवती मंजू गोंड पुत्री राम विचार गोंड आज सुबह घर में सब्जी बना रही थी उधर माँ खेत में काम करने गयी थी, कि इसी दरमियान परिजनों ने जब युवती को आवाज दिया तो कोई जबाब ना पाकर रसोई में जाकर देखा तो पास के कमरे में बरेड़ मे दुप्पटे के सहारे युवती का शव लटक रहा था | जैसे ही घर के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई तो सभी दहाड़े मार कर रोने लगे | युवती ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई है इसका पता नहीं चल पाया है ,पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है | युवती के पिता खेती किसानी का काम करते है | घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment