आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण सूची का हुआ प्रशिक्षण ,बीएलओ को दिया गया निर्देश |

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा ‘क्राइम जासूस ‘

दुद्धी / सोनभद्र। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दिए गए निर्देश के क्रम में आज सोमवार को दोपहर स्थानीय तहसील सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार दूधी बृजेश कुमार वर्मा एवं बीडीओ दुद्धी नीरज कुमार तिवारी ने तहसील सभागार में बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे करीब आ रहा है | इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाने का निर्देश जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ घर – घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।और 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं | तथा जो लोग स्वर्गवासी हो चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची से काटे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 19 जुलाई से घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे | इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बीएलओ जनों के द्वारा नहीं होना चाहिए । अधिकारियों ने बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा है कि मतदाता सूची के कार्य में अगर लापरवाही होती है तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसलिए बीएलओ पूरी इमानदारी से कार्य को अंजाम दें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment