चोरी की योजना बना रहे 04  अभियुक्तगण को  रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया  गिरफ्तार,

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,,

रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र  चोरी की योजना बना रहे 04  अभियुक्तगण को  रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया  गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.07.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी करने वाले उपकरण बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-417/2023 धारा 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. विवेक श्रीवास्तव पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम राव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2. सुखराम पुत्र श्री राम, ग्राम उड़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. सीताराम पुत्र बहादुर, ग्राम उड़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. केदार नाथ उर्फ विक्रम, निवासी लालगंज, थाना चोपन, जनपद मिर्जापुर ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद पिलासनुमा कटर, एक लोहा काटने की आरी, 02 अदद टाई बीम, 01 अदद पेचकस, 01 अदद हथौड़ी टाईबीम ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह प्रभारी चौकी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. उप निरीक्षक मोहम्मद अरशद प्रभारी चौकी कांशी राम, थाना रॉबर्ट्सगंज, मय पुलिस टीम जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment