मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,

,म्योरपुर-/सोनभद्र  रविवार को स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत की अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगो से प्रभारी निरीक्षक द्वारा निकाले जाने वाले ताजियों के बारे में जानकारी ली गयी।लोगो ने बताया कि 28 जुलाई को छोटे ताजिये व 29 जुलाई को बड़े ताजिये निकाले जाएंगे ।म्योरपुर,किरवानी,काचन व
कुंडाडीह गावं को मिलाकर
कुल 22 ताजिये निकाले जाते है।प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि किसी भी हालत में नए ताजिये नही निकाले जाएंगे और जिस रास्ते से ताजिये निकाले जाते है उसी रास्ते से निकाले जायेगे उनका रूट भी नही बदला जाएगा।डीजे कम आवाज में ही बजाए।प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील किया।इस दौरान पन्नालाल जायसवाल,लालता प्रसाद,सोनाबच्चा अग्रहरी,रामदेव तिवारी,अमरकेश सिंह,अफदार अहमद,नजीर अहमद,महम्मद इरफान अहमद,सुजीत सिंह,राजपति विश्वकर्मा,अशरफी अग्रहरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment