सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलगंज गांव में रात्रि में हुए बारिश गरज चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों की संख्या में भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामजतन शिवकुमार रामबली रामदयाल जगन्नाथ पाल बलवंत पाल रामवृक्ष पाल गणेश पाल शिवनारायण पाल आदि लोगों की भेड़े रात्रि में एक ही जगह रखी गई थी देर रात शुरू हुए बरसात एवं गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी जिससे लगभग 20 भेड़ों की मौत हो गई।

