सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज सलखन रेलवे ट्रैक पर बुलेट पनिका पुत्र माले पनिका उम्र 16 वर्ष की मौत हो गई घटना सुबह सात बजे की है बुलेट पनिका सुबह राशन लेने के लिए घर से कोटे की दुकान पर जा रहा था जिससे आगे ही लाइन में लगकर राशन लिया जा सके लेकिन रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद इसकी जानकारी परिजनों को हुई रेलवे ट्रैक पर शव को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिसकी सूचना जीआरपी व पुलिस को दे दी गई है।

