शक्तिनगर/सोनभद्र आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर शक्तिनगर थाने में पीस कमिटी का बैठक हुवा सम्पन। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में धर्म गुरुओं समेत ग्राम प्रधान को पीस कमेटी की बैठक के लिए बुलाया गया। उनके साथ एसएसआई राजेश यादव एसआई राजेश सिंह समेत चौकी प्रभारी बीना मौजूद रहे। इस दौरान शक्तिनगर से बीना तक के लोग एकत्र हुए। बैठक में ग्राम प्रधान समेत उपस्थित धर्मगुरुओ व अन्य लोगो से ताजिया जुलूस निकालने में होने वाली शमस्याओ समेत अशांति फैलाने वालों के बारे में जानकारी ली गई। उपस्थित लोगो द्वारा जुलूस के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की बात कहीं गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय द्वारा सख्त रुख से कहा गया की आवागमन किसी भी प्रकार से बाधित न होने पाए इसकी भी जिम्मेदारी आप लोग खुद तय करें। किसी भी प्रकार से सड़क बाधित होने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ताजिया जुलूस निकालने से कुछ दिन पूर्व कमेटी के लोगो द्वारा रूट का अवलोकन भी कराया जायेगा। जिससे आप सभी को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। बैठक में काफी संख्या में लोग शामिल हैं।


