जोधकहु गांव में आदिवासी महिलाओं को नहीं मिल रहा पोषाहार

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी|स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के जोधकहू गांव की दर्जनों महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर तहसील दिवस में पहुँची जहाँ उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे पोषाहार दिए जाने की मांग किया| महिलाओं ने बताया कि उक्त गांव में टीकाकरण कराया जाता है । लेकिन कोई भी पोषाहार हम सब गर्भवती महिलाओं व 5 साल तक के बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जाता है।जोरकहू गांव में आज तक कभी किसी महिला को पोषाहार नहीं मिला है ।जिससे हम सब थक हार कर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है। इस संबंध में सीडीपीओ शैलेश राम ने बताया कि उक्त स्थान पर कोई भी केंद्र नहीं है ।जिससे इनका सर्वे नहीं हो पाया और सर्वे में नाम नही होने से यह वंचित रह गए है। इसलिए इन्हें पोषाहार अब तक नहीं मिल पाया। सभी का आधार कार्ड मांगा गया है।,
आधार कार्ड मिलने के बाद फीडिंग कराकर किसी दूसरे आगनबाड़ी केंद्र के द्वारा वितरण कराया जाएगा |प्रार्थना पत्र देने वाली महिलाएं सोना मति देवी ,अनीता देवी ,अनीता देवी, सीता देवी ,मुनिया देवी, फुलवंती देवी, सोनी देवी ,लालो देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment