अनपरा/सोनभद्र,,चोरी के 2 मोबाइल के साथ 1 अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,,जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15.07.23 को प्रभारी निरीक्षक अनपरा के नेतृत्व में 30नि0 श्री रामसिंह यादव मय हमराही के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी में डिबुलगंज में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति डी प्लान्ट मोड़ पर खड़ा है जिसके पास चोरी का मोबाइल है जो किसी को बेचने के फिराक में है तथा अपराधी किस्म का है मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस वाले डी प्लान्ट मोड़ पर पहुँचे तो हम पुलिस वालो को देखकर वह व्यक्ति सकपका कर भागने लगा जिसे बगैर भागने का मौका दिये हमराही की मदद से पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम इन्द्रजीत धरिकार उर्फ झूलन पुत्र पप्पू धरिकार साकिन डिबलगंज वार्ड नं0 2 धरिकार बस्ती थाना अनपरा जनपद सोनभद्र बताया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 अदद चोरी की मोबाइल पोको कम्पनी नीला कलर IMEI नं0 866412051312429 तथा मोबाइल ओपो कम्पनी हल्का काला रंग IMEI नं0 861831055529834 बरामद हुआ जिसे मिलान किया गया जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/ 23 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित चोरी गयी मोबाइल है मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है। बरामद मोबाइल को कब्जा पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
विवरण बरामदगी-
1. इन्द्रजीत धरिकार उर्फ झूलन पुत्र पप्पू धरिकार साकिन डिबुलगंज वार्ड नं0 2 धरिकार बस्ती थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 02 अदद चोरी की मोबाइल पोको कम्पनी नीला कलर IMEI नं० 866412051312429 तथा मोबाइल ओपो कम्पनी हल्का काला रंग IMEI नं0 861831055529834 बरामद होना
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 162/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
2. मु0अ0सं0 195/ 22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
3. मु0अ0सं0 147/23 धारा 380,411 भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल
2. 30नि0 रामसिंह यादव
3. का0 अभिमन्यु पाण्डेय
4. का0 सचिन सिंह

