डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज विश्व युवा कौशल दिवस प्रेरणास्पद रूप में मनाया गया

---Advertisement---

खड़िया/शक्तिनगर/ सोनभद्र

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज विश्व युवा कौशल दिवस प्रेरणास्पद रूप में मनाया गया

कौशल किसी का मोहताज नहीं।

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज विश्व युवा कौशल दिवस प्रेरणास्पद रूप में मनाया गया। जिसमें प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विवेकानंद सदन के छात्रों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को सीख दी कि विद्यार्थियों सहित समाज के अन्य सभी लोगों को अपने अंदर अनेकानेक कौशलों का विकास करना नितांत आवश्यक है जो उनकी मौलिक प्रतिभा का परिचय कराते हुए दैनिक एवं व्यावहारिक जीवन में सफलता हेतु आवश्यक भी है। प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे जी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि आज विकास की दौड़ में सभी को अपनी चहुमुखी विकास हेतु मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में कौशल वान होना अति आवश्यक है ।
तदुपरांत कक्षा आठवीं के छात्रों के साथ निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उन्होंने हवन भजन कर वातावरण की पुष्टि की।
पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई जिसमें कक्षा तृतीय से लेकर पांचवी तक के प्रत्येक सदन से छात्रों ने अपनी कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।जिसमें कक्षा 5 वी की छात्रा अंशिका मौर्या अरविंदो सदन से तृतीय स्थान पर रही, कक्षा 4 बी की छात्रा सुहानी सचान अरविंदो सदन से द्वितीय स्थान पर रही तथा तृतीय अ की छात्रा आरती चौधरी अरविंदो सदन से प्रथम स्थान अर्जित की।
सीनियर वर्ग के फुटबॉल सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अर्विंदो सदन एवं विवेकानंद सदन के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया जिसमें विवेकानंद सदन रनर रहा तथा अर्विंदो सदन ने विनर का खिताब जीता ,वही सीनियर वर्ग से खो-खो सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अरविंदो तथा श्रद्धानंद सदन की छात्राओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें श्रद्धानंद सदन रनर तथा अरविंदो सदन ने विनर का खिताब जीता।
प्रतियोगिताएं सराहनीय रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment