रवि सिंह,
दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,अस्पताल के मेमो में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया |
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय शोभा पत्नी जोगेंद्र पाल निवासी झारोखुर्द को संदिग्ध स्थिति में स्थानीय सीएचसी पहुँचे ,जहाँ मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम जब विवाहिता का परीक्षण किया तो मामला संदिग्ध देख उन्होंने अस्पताल के मेमो पर सूचना स्थानीय कोतवाली को दी|पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|डॉ शाह आलम ने बताया कि महिला के गले पर निशान था जिसे पूछने पर घरवाले लॉकेट का निशान बता रहे थे लेकिन हमे मामला संदिग्ध लगा तो हमने पुलिस को सूचना दी|

