सेराजुल हुदा ‘ क्राईम जासूस ‘
दुद्धी / सोनभद्र । कचहरी मे आये दिन धमाके हो जाते है , पेशी पर आये हुए मुलजीमान की हत्या हो जाती है ,जिससे अधिवक्ताओं के सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है | इन्ही सब बातों को देखते हुए ऑल इंडिया लायर एसोसिएशन राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य और पूर्वांचल प्रभारी प्रभु सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा बहुत जरूरी | इसके लिए 14 जुलाई को पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किये जाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन पूरे देश में धरना प्रदर्शन करेगा और मांग पत्र के माध्यम से अपनी आवाज को उठाया जायेगा । इसी क्रम में राज्य बार काउंसिल और राष्ट्रीय बार काउंसिल तथा प्रदेश और देश के सरकारों में पत्राचार किया जा रहा है |इस गंभीर मसले पर सभी अधिवक्ता बंधु अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने के लिए पूरा सहयोग दें क्योंकि आज जिस तरह से कचहरी परिसर में आए दिन धमाके होते हैं पेशी पर आए हुए मुलजीमान की हत्या हो जाती है और प्रतिवर्ष पूरे देश मे लगभग 400 अधिवक्ताओं की विभिन्न कारणों से हत्या हो जा रही है | इन्ही सब बातों को देखते हुए आज अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना अधिवक्ताओं के हित में और न्याय हित में सर्वोच्च महत्व का विषय है और आने वाले में इस अधिनियम को लागू कराने के लिए और जोरदार और प्रभावशाली प्रयास और आंदोलन किए जाएंगे ।जिससे देश व प्रदेश की सरकार को हमारी मांगो को पूरा करना पड़े़ |

