120 लीटर अवैध कच्ची शराब, के साथ 02 अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,।

---Advertisement---

 शक्तिनगर/सोनभद्र   120 लीटर अवैध कच्ची शराब, के साथ 02 अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,।।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे मादक पदार्थ/अवैध कच्ची शराब के बरामदगी/रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व मे आज दिनांक 14.07.2023 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा काली मंदिर बस स्टैण्ड शक्तिनगर से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने की भठ्ठी मय उपकरण बरामद कर लगभग 05 कुन्तल लहन नष्ट किया गया तथा मौके से 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-91/2023 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकर कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. मोहन पुत्र रामप्रवेश, निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष।
2. सरस्वती देवी पत्नी राजन, निवासिनी काली मंदिर बस स्टैण्ड शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 31 वर्ष ।

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1. व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र मय हमराह ।
2. उ0नि0 अश्वनी कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 राजेश सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 वंशराज यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 त्रिभुवन, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
6. का0 दिब्बेश गुप्ता, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
7. का0 श्रीकान्त कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
8. म0का0 सुशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment