*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र – प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बुधवार को राबिया रोशन प्राईवेट आई टी आई सलखन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया इसमें निजी क्षेत्र की 09 कंपनियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें एल आइसी, वज्र इंडस्ट्रीज, पुखराज हेल्थ केयर, जेबीएस इंडिया प्रालि., रोहित हाइब्रीड सीड प्रा. लि., लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, प्रेरणा इनोवेटिव सोल्यूशन्स प्रा. लि. मूसाशी इंडिया प्रा. लि.,वैभव इंटरप्राइजेज इत्यादि कम्पनियों में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जहां विभिन्न पदों पर कुल 52 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला संयोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, राबिया रोशन प्राईवेट आई टी आई के प्रबंधक रिजवान अहमद,रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पवन सोनकर, सुरेन्द्र प्रजापति, मुराद अहमद, रघुवीर राम प्रा. आई टी आई के प्रधानाचार्य अजित पाण्डेय, राबिया रोशन प्रा.आई टी आई के प्रधानाचार्य सद् दाम कुरैशी, मनुजेन्द्र पाण्डेय, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

