सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा दुद्धी के वार्ड नंबर 4 में कच्ची शराब बनाने के लिए एक घर मे रखी एक कुंतल लहन को नवागत प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार ने अपने हमराहीयों पुलिस संग मौके पर पहुँच कर नष्ट किया | साथ ही 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद किया | प्रभारी निरीक्षक ने चेताया कि गैर कानूनी काम करने वालों हम किसी भी कीमत नहीं छोड़ेंगे | पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है | टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी एसआई. संजय सिंह सहित कोतवाली दुद्धी के पुलिस कर्मी मौजूद रहे |

