सरकारी हाई स्कूल बनाने की स्वीकृति मिलने से पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के लोगों में दौड़ी हर्ष की लहर

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र सलखन न्याय पंचायत के 15 ग्राम सभाओं में एक मात्र हाई स्कूल पयीका था।जो वृहद ग्राम सभा मारकुंडी के नवयुवक प्रधान उधम सिंह यादव के नई पहल नई सोच अथक प्रयास से मंगलवार को मारकुंडी ग्राम कुशहीया टोला स्थित आर सी सेंटर के समीप हाई स्कूल विद्यालय बनाने की स्वीकृति मिलने के पश्चात विधि विधान से भूमि पूजन कर नींव की ईंट रख कर कार्य का शुभारंभ किया।
जिससे पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के गरीब निरिह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लोगो में हर्ष की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि गुरमा मारकुंडी के आसपास के क्षेत्रों में सरकारी प्राथमिक एवं जूनियर कुल मिलाकर 11विद्यालय थी लेकिन सरकारी हाई स्कूल एवं इण्टर कालेज एक भी नहीं थे। जिससे गरीब निरिह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के बच्चे उच्च शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे। मारकुंडी ग्राम सभा में सरकारी हाई स्कूल बन जाने से गरीब निरिह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के बच्चों का अब आने वाला भविष्य उज्जवल की सभी शुभकामनाएं कर रहे हैं। नवयुवक प्रधान के नई सोच नई पहल की सभी प्रबुद्ध लोगों ने प्रशंसा की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment