सेराजुल होदा
दुद्धी /सोनभद्र। भारतीय पसमांदा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर आलम ने रमीज आलम को भारतीय पसमांदा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर पद की जिम्मेदारी सौंपी । रमीज आलम काफी लंबे समय से मंच से हमेशा जुड़े रहे केंद्र और प्रदेश सरकार से जुड़कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं | जिसके चलते मंच ने इन्हें उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों में हमेशा कारगर सहयोग के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। भारतीय पसमांदा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जुबैर मलिक ने आज मंगलवार को रमीज आलम को नियुक्ति पत्र सौंपा है। रमीज आलम ने मीडिया को बताया कि हमको प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से लोगों मे खुशी का माहौल है | इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को मूंह मीठा कराया |

