सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा नाजायज संबंध बनाया गया और दुष्कर्म किया गया | बाद में युवती को जब युवक के बारे में शादी शुदा व दो बच्चे का बाप होने की जानकारी हुई तो उसने अपने आपको उससे दूर कर लिया | और बात चीत बन्द कर ली | उसके बाद युवती की 22 जून 2023 को शादी हो गयी | लेकिन एक दिन कथित प्रेमी ने जब विवाहिता को फोन किया तो उसने बात करने से साफ इनकार कर दिया | जिस पर कथित प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल पर वीडियो व फ़ोटो भेज दिए | जिसे देख युवती का पति सन्न रह गया, और कहा सुनी के बाद पत्नी को मायका भेज दिया और पत्नी के साथ नही रहने का फैसला कर लिया | इसके बाद रविवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुँच कर पुलिस को तहरीर देकर अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी ,जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के तहरीर पर आरोपी झारोखुर्द निवासी युवक रामबाबू कुशवाहा के खिलाफ 376(2) N,आईटी एक्ट , 504 ,506 आईपीसी में मामला दर्ज कर आरोपी की धर पकड़ में जुट गई है | प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का खोजबीन जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा दिया जायेगा |

