18 वर्षीय युवक सर्पदंश से हुआ अचेत, परिजनों मे मचा कोहराम |

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा ( क्राइम जासूस)

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीड़र गांव में सर्पदंश का शिकार एक युवक अचेत होकर जमीन पर गिर गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सूर्य प्रताप पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र हरेराम निवासी बीड़र को शनिवार की देर रात्रि करीब 11.30 बजे एक सर्प ने अंधेरे में काट लिया | जिससे युवक फौरन अचेत हो गया । परिजनों ने अचेतावस्था में आनन फानन में युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे भर्ती कराया | जहाँ पर युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक सूर्य प्रताप अपने शौचालय से बाहर निकल कर घर मे जा रहा था कि एक विषैले सर्प ने युवक को काट लिया। जिससे युवक अचेत हो गया । आनन फानन में अचेतावस्था में युवक को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया । अक्सर बरसात के मौसम मे सर्पदंश से शिकार लोगों तादाद अस्पताल मे बढ़ जाती है, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरुरत है घर से निकलते समय पैरों में जूते व हांथों मे रौशनी का साधन हमेशा रखें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment