नवागत प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह ने गश्त के दौरान कार के शीशे से काली फ़िल्म की प्लास्टिक को हटवाया |

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली दुद्धी के नवागत प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह ने सायं कालीन नगर भ्रमण के दौरान परियों पर अतिक्रमण, अनावश्यक मोटरसाइकिल खड़ा करने वालों को चेतावनी, हेलमेट लगाकर चलना, सीट बेल्ट लगाना साथ ही फोर व्हीलर वाहनों के शीशे से काली फिल्म की प्लास्टिक को हटवाना आदि को लेकर सख्ती करते हुए शांति सुरक्षा व्यवस्था व कानून का राज स्थापित होने के उद्देश्य के मद्देनजर नगर भ्रमण किया l प्रभारी कोतवाली दुद्धी के गश्त के दौरान साथ में महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, उपनिरीक्षक संजय कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पीएसी के जवान और पुलिसकर्मी मौजूद रहे l नवागत कोतवाल साहब के कड़े रुख को देख कर कस्बे के लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment