सेराजुल होदा ।दुद्धी / सोनभद्र। थाना विंढ़मगंज क्षेत्र अंतर्गत झारखंड बॉर्डर के सुखेड़ा गांव में बीती रात लगभग 1 बजे नेहा कुमारी उम्र लगभग 5 वर्ष पुत्री गोरखनाथ को किसी विषैले जंतु के काटने के कारण बच्ची की मौत हो गई | सूचना पर पहुंचे थाना उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के पश्चात अन्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेजा गया।ग्राम प्रधान भोला यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के निवासी नेहा कुमारी पुत्री गोरख नाथ अपने घर में खाना खाने के पश्चात घर में रात्रि 1 बजे परिजनों के द्वारा हमें बताया गया कि सांप ने काट लिया है जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई | उस बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था |
विषैले जंतु के काटने से 5 वर्षीय बालिका की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम |
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, July 8, 2023 4:50 PM
---Advertisement---

