लाभार्थियों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड , गोष्ठी का हुआ आयोजन

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

20 लोगों को वितरण हुआ आयुष्मान कार्ड

(दुद्धी/सोनभद्र)विकास खंड दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया गया। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी गई।
विकास खण्ड दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में शुक्रवार को अधीक्षक शाह आलम के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ और लोगों को इस कार्ड के बारे में जानकारी भी दी गयी साथ ही लैपटॉप पर मोदी जी का आयुष्मान कार्ड के विषय में भाषण भी सुनाया गया।चिकित्साधिकारी डा मनोज एक्का व वीके सिंह ने बताया कि कार्ड से लाभार्थी प्रति परिवार में निशुल्क पांच लाख तक इलाज करवा सकता है। आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए बरदान साबित हो रहा है। लाभार्थियों ने भी सरकार के इस पहल को सार्थक बताया वही सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 20 लोगों को आयुष्मान कार्ड आज वितरण किया गया और आयुष्मान कार्ड को लेकर उन्हें जागरूक भी किया गया। साथ ही साथ अपील भी किया गया है जो आयुष्मान कार्ड अब तक नही बनवाये है वो जल्द बनवा ले और सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाये।इस मौके पर बीपीएम संदीप सिंह ,अतुल सिंह ,दीपक सिंह रामप्रवेश अग्रहरी ,रामेश्वर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment