सेराजुल होदा
दुद्धी /सोनभद्र| थाना विंढ़मगंज क्षेत्र अंतर्गत जोरुखाड़ गांव में नदी से पानी लेने गई एक बच्ची को सर्प ने काट लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय किशोरी आरती कुमारी पुत्री विष्णुधारी निवासी जोरुखाड़ को गुरुवार की शाम तकरीबन 5 बजे एक विषैले सर्प ने काट लिया। परिजनों को पता चलते ही वे किशोरी को पहले झाड़फूंक करवाने ले गए | इसके बाद गुरुवार की देर रात्रि करीब 11 बजे दुद्धी सीएचसी में इलाज हेतु भर्ती कराये । जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह तकरीबन 6 बजे आरती की मौत हो गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है| बच्ची के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वे दहाड़े मार कर रोने लगे |

