सेराजुल होदा,,
दुद्धी / सोनभद्र | दुद्धी कोतवाली के नए थानाध्यक्ष बनाए गए नागेश सिंह | इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र का हुआ क्राइम ब्रांच जनपद मुख्यालय पर स्थानांतरण | आप को बताते चले कि नागेश कुमार सिंह जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर रायपुर के बाद अनपरा थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे नागेश सिंह का क्षेत्र में लोगों से काफी जुड़ाव व लगाव रहता है जिस भी थाने पर इन्होंने सेवा दिया है। वहां के लोग इन्हें हमेशा याद करते हैं । नागेश कुमार सिंह का स्वभाव में मृदुभाषी मिलनसार एवं पुलिस व जनता के बीच मित्रवत व्यवहार बनाए रखते हैं ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह ने लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने हेतु दुद्धी थाने की कमान अब नागेश कुमार सिंह को सौंपी है। दुद्धी कोतवाली में लंबे समय से तैनात ईनामुलहक उपनिरीक्षक का भी स्थानांतरण कर रामपुर बरकोनिया हुआ।

