बीड़र ग्रामवासियों ने ब्लॉक मुख्यालय दुद्धी पर पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी /सोनभद्र | स्थानीय विकास खण्ड दुद्धी के बीड़र गांव के वार्ड नंबर 14 में पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों ने बुधवार की दोपहर ब्लॉक मुख्यालय पहुँचकर पानी का डब्बा ,बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी किया | इसके बाद सभी ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खण्ड विकास अधिकारी नीरज तिवारी को ज्ञापन सौंपा ,जिस पर बीडीओ ने समस्या के निदान का ग्रामीणों को भरोसा दिया |
प्रदर्शनकारियों में बीड़र गांव के वार्ड नंबर 14 के रहवासी सुनील कुमार वार्ड सदस्य , राजकुमार ,उपेन्द्र कुमार , चंद्रिका ,अमरेश , रामरतन ,विनय कुमार ,अरुण , राकेश कुमार ,मंदोदरी , हिरमनिया देवी ,सुरबसिया , उर्मिला ,सुशीला ,चन्द्रवती, अनिता, आशा आदि ने बताया कि प्रधान द्वारा जुलाई माह में टैंकर से जलापूर्ति बन्द कर दिया गया है जिससे हमारे टोले में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है | बस्ती में 4 हैंडपम्प है जिससे पानी निकलना बंद हो गया है | हम सभी लगभग 100 परिवारों को लगभग 1 किमी दूर मंदिर के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से पानी लाना पड़ रहा है | ग्रामीणों ने तत्काल पेयजल आपूर्ति किये जाने की मांग किया है | इसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से बीडीओ को ज्ञापन सौंपा |बीडियो नीरज तिवारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान कर दिया जायेगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment