बीएचयू वाराणसी से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महुली गाँव मे लगाया कैम्प,170 लोगों का हुआ उपचार |

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के महुली गांव में आज बुधवार को स्टेशन के पास बीएचयू वाराणसी से आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैम्प लगाकर कर ग्रामीणों का इलाज किया और साथ ही निःशुल्क दवा वितरण भी किया है। बीएचयू वारणसी से आए स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर धनन्जय पाल, डोली तिवारी, मनोज व डॉ शिवांगी कन्नौजिया ने कैम्प में आए ग्रामीण लोगों का इलाज करते हुए निःशुल्क दवा वितरण किया। डॉक्टर धनंजय पाल ने बताया कि हमारी स्वास्थ्य कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि वे ग्रामीण जो पैसे के अभाव में दवा नही खरीद सकते या अस्पताल जा नही सकते इन परिस्थितियों में उनकी स्वास्थ्य की जांच के साथ ही निःशुल्क दवा का भी वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जॉइंट पेन, स्कीन प्रॉब्लम, मसूड़ों में दर्द, महिलाओं में लिकोरिया की शिकायत, सर्दी जुखाम, बुखार, पेट दर्द, सहित अन्य बीमारियों की जांच करते हुए दवा इलाज मुहैया कराया गया है। आपको बता दे कि सुबह तकरीबन 11 बजे से शुरू हुई कैम्प में दोपहर बाद तकरीबन साढ़े तीन बजे तक 170 लोगों का इलाज किया चुका था। है। वहीं कैम्प के आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने अपना पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment