डीसीएफ कालोनी से सटे नहर की सफाई ना होने से कस्बे मे संक्रामक रोग फैलने की आशंका

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंम्बर -5 में डीसीएफ के बगल में स्थित नहर की सफाई न होने से उसमे इकट्ठा पानी बदबू दे रहा है | जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ज्ञातव्य हो कि यह नहर लकड़ा बांध से निकला हुआ है और धनौरा होते हुए दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड 10, वार्ड 6 व वार्ड 5 में से होते हुए मल्देवा की ओर निकल गया है | लेकिन सफाई न होने से कई घरों का गन्दा पानी के साथ साथ बरसात का भी पानी इकट्ठा होकर जमा रहता है और सड़ जाता है और बदबू देने लगता है ,जिससे रहवासियों को रहने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के बगल मे डी आर पैलेस, राजकीय इंटर कॉलेज के स्टाफो का आवास , और राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय जाने का रास्ता भी है ,इससे छात्र – छात्राओं को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि भ्रमण पर निकलने के दौरान देखा कि वास्तव में यह स्थिति भयावह है । नहर की सफाई व्यवस्था जरूरी है अन्यथा इसका खामियाजा इन वार्डो के लोगो को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी दुद्धी से मांग किया है कि इस नहर की सफाई व्यवस्था को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें ताकि दुद्धी कस्बे मे होने संक्रामक रोगों से लोगों को बचाया जा सके ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment