हाथीनाला /सोनभद्र, 25,000/-रुपये के पुरस्कार घोषित, गैगेस्टर एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को हाथीनाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 02 नफर अभियुक्तों पर डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रु- 25,000/- का पुरस्कार घोषित कर इनकी गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा को विशेष निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधिक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में वांछित/ पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में हाथीनाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 05.07.2023 को बायोडावर्टसिटी पार्क के पास से अभियोग उपरोक्त में वांछित/फरार रुपये 25,000/- के पुरस्कार घोषित 02 नफर वांछित अभियुक्त 01. सुरेश बैठा पुत्र द्वारिका बैठा निवासी पतरिया थाना गढ़वा नगर जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 34 वर्ष, 02. राजबली चौधरी पुत्र स्व0 परिखा निवासी फराठिया थाना गढ़वा नगर जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र।
2. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी तेरसू यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।

