सेराजुल होदा,,
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटौन्धी में आज एक 12 वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मनराज उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र हरिनारायण निवासी ग्राम कटौन्धी को सर्प ने काट लिया लेकिन जब तक परिजनों को सर्पदंश की जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी, हालत बिगड़़ते देख परिजन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया l घटना की सूचना पर उप निरीक्षक इनामुल हक मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया और की कार्रवाई में जुट गये। इस आशय की जानकारी गांव के प्रधान प्रतिनिधि शोभनाथ ने दी | बरसात के मौसम में अक्सर सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है |

