सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र का हुआ शुभाररंभ हुआ l प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खुल जाने से सब्सिडी युक्त सस्ती दर पर दवा मरीजों को अब आसानी से मिल सकेगी l चिकित्सक द्वारा बाहर की दवा मेडिकल से लिखे जाने के कारण आर्थिक शोषण का शिकार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गरीब शोषित वंचित मरीज अक्सर होते हैं l प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालक मनीष गुप्ता ने बताया कि केंद्र के संचालन से मरीजों को सरकार द्वारा सब्सिडी युक्त सस्ते दर पर दवा बाजार से काफी कम कीमत पर मिलेगी l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक सब्सिडी युक्त दवाइयां मरीजों को लिखें जिससे आम लोगों को कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराई जा सके l और जनता को आर्थिक शोषण से निजात मिल सके l प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल जाने से जनता में खुशी की लहर में दौड़ गई |

