एम एस हशन
रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद के औद्योगिक नगर रेणुकूट स्थित रेणुकूट स्थित हिंडालको युथ होस्टल के बगल में अतिथि रेस्टोरेंट में गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रेनुकूट प्रेस क्लब की स्थापना की घोषणा श्री एस पी पाण्डेय ने करते हुए रेनुकूट प्रेस क्लब के पहले अध्यक्ष के रूप में श्री अभय भार्गव के नाम को सभी के सामने रखा जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति देते हुए उनको अध्यक्ष चुन लिया।
इस अवसर पर पत्रकारिता और चुनौतियां’ विषय पर जनपद के पत्रकारों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार अभय भार्गव ने और संचालन लल्लन गुप्ता ने किया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र रहे।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने राष्ट्र और समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होगा स्थानीय स्तर पर प्रिसक्रिप हो मजबूत करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश शरण मिश्र ने पत्रकारों से अनुकरणीय आचरण की अपील करते हुए कहा कि हमे अपने अहम का त्याग कर एक जुट रहने का संकल्प लेना चाहिए तभी हम पत्रकारों के हितों की रक्षा कर पाएंगे।

इस दौरान अभय भार्गव, शेख जलालुद्दीन, एस पी पांडेय, मोहम्मद शाहेनूर ,शिव नरेश ,दीपक वर्मा,दीपू तुवारी, मस्तराम मिश्र, किशन पांडेय, विनोद अग्रवाल,अनिल कुमार द्विवेदी,अवधेश शुक्ला,अशोक सिंह,
प्रमोद कुमार, अजीत कुशवाहा, विष्णु गुप्ता सुशील तिवारी आदि पत्रकारों ने पत्रकारों की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए एकजूटता दिखई।

